फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के स्थानीय DPRC भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 03:03 PM IST

फतेहाबाद में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि हमारे देश की समृद्ध संस्कृति में महिलाओं को सदा सम्मानित स्थान दिया गया है। बेटियां आज खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के दस वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय डीपीआरसी हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने डीपीआरसी भवन के प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को शपथ भी दिलाई और स्वयं हस्ताक्षर करके अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें