फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सुरक्षा देने की मांग

हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह को पुलिस सुरक्षा देने की मांग उठी है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, जनहितकारी एवं नशा मुक्ति संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त ज्ञापन भेजकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पहले मिली जान से मारने की धमकियों की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में सिटी वेल्फेयर कल्ब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा, नशा मुक्ति सेना के सदस्य शर्मा चंद लाली ने कहा कि भवानी सिंह पिछले करीब दो वर्षों से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं। वह नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी करते रहे हैं। ज्ञापन में पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ संघर्ष करने वाले परमिंदर सिंह उर्फ झोटा से जुड़ी घटना का हवाला देते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर चिंता जताई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि भवानी सिंह और उनके परिवार को पहले भी धमकियां मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से पहले उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने जरूरी हैं। संस्थाओं ने मुख्यमंत्री से भवानी सिंह को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने और धमकियों से जुड़ी शिकायतों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें