फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर माकपा ने सौंपा ज्ञापन, दमन बंद करने की मांग

Naveen Updated Fri, 28 Aug 2026 11:40 AM IST

नगर पालिका और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की 6 अगस्त से जारी हड़ताल के समर्थन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लोकल कमेटी टोहाना एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माकपा नेता जगतार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को मजबूरन दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा है। इससे पहले 1 से 14 मई तक नगर पालिका कर्मचारियों ने 13 दिन और फायर कर्मचारियों ने 32 दिन तक हड़ताल की थी। 13 मई को सरकार के साथ सहमति बनी थी कि 30 जून तक सभी मांगें लागू कर दी जाएंगी, जिसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। पार्टी का आरोप है कि दो माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने मांगों को लेकर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। उल्टा समझौता लागू करने के बजाय शासन-प्रशासन पुलिस बल के सहारे दमन पर उतारू है। माकपा ने मांग की है कि जनहित और शहर की सफाई व स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए कर्मचारियों पर दमन तत्काल बंद किया जाए, 13 मई को हुए समझौते को लागू किया जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें