फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर हो रहा था मंथन, पार्टी कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 08:00 PM IST

शहर के पैराडाइज पैलेस में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक चला वामशी रेड्डी, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह, राहुल मक्कड़ व सतवीर पहलवान मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी देखने को मिली। कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ने मौजूदा विधायक परमवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके चलते कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने हरपाल सिंह से धक्कमुक्की भी की। हुड्डा गुट के नेता हरपाल सिंह बुडानिया ने विधायक के सुरक्षाकर्मी सहित चार अन्य लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता हरपाल ने इसकी सूचना शहर पुलिस को दे दी है पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 के चुनाव में परमवीर सिंह ने भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का साथ दिया और वे विधायक बने थे। इस बार के विधानसभा चुनाव में सुभाष बराला ने परमवीर सिंह के पक्ष में मतदान करवाया। जिसके चलते परमवीर विधायक बन पाए हैं, क्योंकि जो व्यक्ति तीन बार जमानत जब्त करवा चुका हो,उसको जितवाने में भाजपा नेता का हाथ है और इन नेताओं की आपस में साठ गांठ बनी हुई है। हरपाल सिंह ने कहा कि परमवीर सिंह के सुरक्षाकर्मी सहित चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।जिसकी शिकायत वह शहर पुलिस को देंगे। हरपाल ने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी के कारण ही इस हालत में पहुंची है जब तक इस गुटबाजी को दूर नहीं किया जाएगा कांग्रेस उभर नहीं सकती। इस मामले को लेकर कांग्रेस करेंगे वहीं केंद्रीय पर्यवेक्षक चला वाशमी रेड्डी ने कहा कि वह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। जिसमें जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा की गई है, जिसमें कार्यकर्ताओं से एक-एक करके बातचीत की जा रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर चुप्पी साध ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें