श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय कमेटी का चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता केवल कृष्ण सिंगला ने बताया कि कॉलेज कैंपस में ही पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। शेड्यूल के अनुसार 1, 2 और 3 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। 4 जून को स्क्रूटनी होगी जबकि 5 और 6 जून को नाम वापसी का समय रहेगा। मतदान 21 जून 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक दुर्गा महिला कैंपस में होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस बार कुल 11 पदों पर चुनाव करवाया जा रहा है। इनमें प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी, कैशियर सहित 5 प्रमुख सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा इस बार सीधे 6 एग्जीक्यूटिव मेंबर्स का चुनाव भी होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी प्रक्रिया कॉलेज परिसर में ही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में मदद के लिए ऑब्जर्वर नियुक्ति करने की मांग हेतु डी आर फतेहाबाद को पत्र लिखा गया है।