फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को वितरित किया प्रमाणित सरसों बीज

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ओर से रबी सीजन 2026-27 के तहत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के अंतर्गत किसानों को निशुल्क प्रमाणित सरसों बीज वितरित किया गया। स्मार्ट किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, हसंगा, रतिया, फतेहाबाद द्वारा मूल्य श्रृंखला भागीदार के रूप में किसानों तक प्रमाणित बीज पहुंचाने की पहल की गई है। शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर दो पर आयोजित वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक पात्र किसान को दो एकड़ भूमि के लिए सरसों का बीज उपलब्ध करवाया गया। कृषि विकास अधिकारी अमित कुमार ने किसानों से अपील की कि वे सरसों की बिजाई के लिए प्रमाणित बीज ही खरीदें, ताकि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर हो सके। उन्होंने बताया कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पिछले वर्ष की फसल का पंजीकरण संबंधी दस्तावेज साथ लाने होंगे। मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें