फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अवैध कनेक्शन वैध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में छुट्टी के दिल लगा शिविर

पानी और सीवरेज के अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रविवार को छुट्टी के दिन भी शिविर लगा। शिविर में दस्तावेज लेकर काफी संख्या में पहुंचे और कनेक्शन वैध करवाए। विभाग की तरफ से रोड कट चार्ज माफ किए गए है और पानी का एक हजार रुपये में और सीवरेज के कनेक्शन को वैध करवाने के लिए 500 रुपये फीस रखी गई है। अगर किसी के पास वह भी नहीं है तो 10 रुपये महीना बिल में जुड़वाया जा सकता है। 10 रुपये प्रतिमाह में कनेक्शन की मंजूरी उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने बताया कि नए घरेलू जल कनेक्शन की स्वीकृति निर्धारित शुल्क 10 रुपये प्रतिमाह के आधार पर दी जा रही है। यह राशि उपभोक्ता के पानी के बिल में जुड़कर आएगी। वहीं, उपभोक्ता 1500 रुपये एकमुश्त जमा कर भी कनेक्शन स्वीकृत करवा सकता है। पहले नए जल कनेक्शन के लिए करीब 10 से 13 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें