शहर के दमकोरा रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ लगे दो बिजली के पोल में से एक -दो जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसा होने का खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर स्कूल प्रशासन द्वारा बिजली निगम को कई बार अवगत करवाए गया लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है, जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, बिजली निगम के अधिकारियों को कहना है कि इस मामले को लेकर कोई सूचना निगम के पास नहीं आई थी लेकिन अब तुरंत कार्य करते हुए टूटे हुए पोल को बदलवा दिया जाएगा। राजकीय स्कूल के शिक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से स्कूल के साथ लगता बिजली का पोल दो जगह से टूटा होने के कारण हादसा होने का भय बना हुआ है क्योंकि स्कूल में 700 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसको लेकर निगम को कई बार सूचित किया लेकिन कोई कार्य नहीं गया जिससे कभी भी हादसे हो सकता है। इस बारे में बिजली निगम के जेई नवीन कुमार ने बताया कि विभाग के पास बिजली का पोल टोटा होने की कोई सूचना नहीं आई है, किसी वाहन के टक्कर से और पोल टूटा हुआ होगा जिसे जल्द बदलवा दिया जाएगा।