शहर के डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय में भारत विकास परिषद द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ शिव सचदेवा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ शिव सचदेवा ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले 25 साल से हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर भी रक्तदान शिविर लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि हम तीन लोगों की जान बचा सकते है।