फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दमकोरा स्टेडियम में बजरंग दल द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 05:03 PM IST

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार को दमकोरा स्टेडियम में संस्कार एवं नशा-मुक्ति अभियान के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रॉबिन जोधा व एडवोकेट संदीप नेहरा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि अनूप भरद्वाज, एडवोकेट नीरज और मनजीत कोच की उपस्थिति में प्रतियोगिता का संचालन किया गया। उनकी देखरेख में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को क्रमशः नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त जीवनशैली, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री प्रवीण, जिला संयोजक अंकित भलोटिया, अनूप भारद्वाज, दीपक रोहिल्ला, अंश, अनिल, कृष्ण भूटानी, जोगिंदर, अंकुश, शुभम बत्रा सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें