गांव झलनियां में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी दो युवकों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूनम पुत्र विनोद और अंकित पुत्र सुभाष चन्द्र, निवासी झलनियां, के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एवीटी स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने एएसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में की। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब पूनम के घर पहुंची तो दोनों आरोपी घर के बरामदे में बैठे मिले। पुलिस को देखकर वे घबराकर अंदर कमरे की ओर भागने लगे। शक के आधार पर उन्हें काबू कर पूछताछ की गई, जिसमें दोनों ने अपना नाम बताया गया। पुलिस द्वारा मकान की तलाशी लेने पर बैड में रखे दो प्लास्टिक कट्टों से 20 किलो 100 ग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।