फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई भाई कन्हैया आश्रम की एंबुलेंस

फतेहाबाद। भूना रोड पर मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में भाई कन्हैया आश्रम की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस गांव भिरड़ाना में मरीज को लेने के लिए जा रही थी। चालक के अनुसार, अचानक मोटरसाइकिल सामने आने पर उसे बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। इंचार्ज गुरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि भाई कन्हैया आश्रम सिरसा की ओर से कुछ समय पहले ही फतेहाबाद में लोगों की सेवा के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना है। हादसे के समय एंबुलेंस गांव भिरड़ाना में एक मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान भूना रोड पर मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें