फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में 9600 नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, पंजाब में सप्लाई करने की थी तैयारी

थाना सदर रतिया पुलिस ने गांव बादलगढ़ में कार्रवाई करते हुए 9600 नशीली गोलियों के साथ गांव महमड़ा निवासी खजान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गोलियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये है। आरोपी पर नशीली गोलियों की अवैध बिक्री करने और खेप पंजाब के बीरेवाला क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए ले जाने का आरोप है। डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी महमड़ा प्रभारी ज्योति प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव ढाणी बबनपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव महमड़ा निवासी खजान सिंह गांव बादलगढ़ में डॉक्टरी का कार्य करता है और नशीली गोलियों की अवैध बिक्री में संलिप्त है। सूचना के अनुसार, आरोपी नशीली गोलियों की बड़ी खेप लेकर पंजाब के बीरेवाला क्षेत्र में सप्लाई करने जाने वाला था। पुलिस वाहन देखकर पीछे मुड़कर चलने लगा आरोपी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव बादलगढ़ स्थित रविदास धर्मशाला के नजदीक कार्रवाई की। इसी दौरान एक व्यक्ति नीले और काले रंग का बैग लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 600 पत्तों में ट्रामाडोल की 6000 गोलियां और 240 पत्तों में अल्प्राजोलम की 3600 गोलियां बरामद हुईं। ट्रामाडोल की गोलियों का वजन एक किलो 636 ग्राम और अल्प्राजोलम की गोलियों का वजन 722 ग्राम पाया गया। इस प्रकार कुल दो किलो 358 ग्राम वजन की 9600 गोलियां बरामद की गईं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज डीएसपी ने बताया कि बरामद गोलियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये है। थाना सदर रतिया पुलिस ने आरोपी खजान सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें