फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डीएसपी रोड पर कार की टक्कर से रेहड़ी चालक घायल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

नवीन दलाल Updated Thu, 14 Aug 2025 12:41 PM IST

शहर के डीएसपी रोड पर बुधवार देर रात एक कार सवार ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे पीछे चल रहा रेहड़ी चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना में घायल 27 वर्षीय मुकेश कुमार बघेल के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार बघेल जीटी रोड पर दुर्गा मंदिर के पास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। बुधवार रात काम खत्म कर वह डीएसपी रोड होते हुए अशोक नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान संन्यास आश्रम रोड निवासी गौरव अपनी कार से घर जा रहा था, जिसने अचानक रेहड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है और हालत फिलहाल स्थिर है। मुकेश तीन छोटे बच्चों—दो जुड़वां बेटियां और एक बेटे—का पिता है। परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा होने के कारण उसके घायल होने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। दुर्घटना में मुकेश की रेहड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे करीब 10-15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस के पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है, हालांकि घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें