सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राज्यसभा में भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट का गठन करने का मुद्दा उठाया है। प्रश्नकाल के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने यादव समाज के गौरवशाली इतिहास और देश के लिए किए गए उनके बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि हल और हथियार चलाने में पारंगत यादव कौम ने देश के लिए अप्रतिम योगदान दिया है।