फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: योग ब्रेक के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों को करवाया गया योगाभ्यास

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 04:19 PM IST

सरकार व आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार वीरवार को दादरी के लघु सचिवालय सभागार में योग ब्रेक के तहत योग करवाया गया। समाधान शिविर के समापन पर आयुष योग सहायकों की ओर से जिले के सभी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को थकान एवं तनाव मुक्ति के लिए 5 मिनट का योग ब्रेक करवाया गया। योग ब्रेक में शिथिलीकरण आसन, प्राणायाम ध्यान अभ्यास कराया गया। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने योग करने उपरांत कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को थकान व तनाव मुक्ति के लिए ब्रेक में योग करवाया गया। वाई ब्रेक के इस कार्यक्रम में जिले के अंतर्गत आने वाले केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहर 12.00 बजे वाई ब्रेक दिया जाना सुनिश्चित हुआ है। कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की थकान को दूर करने और सकारात्मक मनोस्थिति के लिए योग ब्रेक करवाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें