फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी में निकली सेवा ज्योति यात्रा, स्टेडियम रोड चौक पर स्थापित की यात्रा की मशाल

चरखी दादरी। शहर के कॉलेज रोड पर बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान व उमेद पातुवास, नगर परिषद चेयरमैन बख्शी राम सैनी, उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., जिला अध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार और प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने लोगों के साथ स्टेडियम रोड चौक पर यात्रा की मशाल स्थापित की। इससे पहले जनता कॉलेज में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाइव संबोधित किया। इसके बाद अतिथियों ने दादरी से बाढड़ा, झोझू और बौंद तक जाने वाली सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम और यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें