फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में धावक जय कुमार ने मास्टर चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण व तीन रजत पदक

नवीन दलाल Updated Mon, 10 Feb 2025 03:26 PM IST

दादरी में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित की गई राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिपसंवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी। पदकों में शतक बनाने वाले गांव सांवड़ निवासी धावक जय कुमार ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 6 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम फिर रोशन किया है। अब वे 110 पदक जीत चुके हैं और अब भी पदक जीतने सक सिलसिला जारी है। जय कुमार ने बताया कि अलवर के राजऋषि कॉलेज में 6 से 8 फरवरी तक 44वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स और 22वीं युवरानी नेशनल ओपन चैंपियनशिप में आयोजित की गई। इसमें अंतरराष्ट्रीय धावक व भूतपूर्व एसडीओ जय कुमार शर्मा ने भाग लिया और प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आयु वर्ग में 3 स्वर्ण और 3 रजत पदक प्राप्त किए हैं। इनमें उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ और 1600 मीटर रिले रेस में रजत पदक प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों व परिचितों ने शुभकामनाएं दी हैं। जय कुमार शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व कोच को दिया है। अब देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें