फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: दो दिन बाद फिर खराब हुई एक्स-रे मशीन, मरीजों को हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Jun 2025 05:53 PM IST

नागरिक अस्पताल में 7 साल पुरानी एक्स-रे मशीन सामान्य तापमान नहीं मिलने से लगातार बंद हो रही है। मशीन को गर्मी से बचाए जाने को लेकर इंजीनियर की ओर से बार- बार तापमान की स्थिति बराबर रखने की हिदायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। मंगलवार को फिर से मशीन का एक्स-रे जनरेटर खराब हो गया जिसके चलते मशीन ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल स्थानीय रेडियोलोजिस्ट कम क्षमता वाली पोर्टेबल मशीन का उपयोग करने को मजबूर हो रहे हैं। पोर्टेबल मशीन से बड़े एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से नई एक्स-रे मशीन मंगवाने की मांग की है, ताकि मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए निजी लैब संचालकों के पास न जाना पड़े। लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही जिले के नागरिक अस्पताल के एक्स-रे मशीन कक्ष में खराब पड़े एसी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें