फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: ठेके के पास खड़ी टाटा मैजिक में मृत मिला व्यक्ति, पुलिस कर रही जांच

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 03:18 PM IST

डोहकी गांव स्थित शराब ठेके के समीप एक टाटा मैजिक में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान कोहलावास निवासी प्रदीप उम्र 36 साल के तौर पर हुई। मृतक पिछले कुछ समय से सांवड़ गांव में रह रहा था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डोहकी में शराब ठेके के समीप एक टाटा मैजिक खड़ी है और इसमें चालक सीट पर एक व्यक्ति मृत है। उसका सिर स्टेयरिंग पर टिका है। इसके बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव टाटा मैजिक से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चरखी दादरी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें