फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: 6 लीटर डीजल कम डाले जाने पर किसानों ने पेट्रोल पंप पर किया हंगामा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Mar 2026 08:08 PM IST

शहर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को डीजल कम डाले जाने से खफा किसानों ने हंगामा किया। मौके पर डायल 112 पुलिस भी बुलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव खातीवास व ढाणी फोगाट के किसान शहर स्थित एक पेट्रोल पंप तेल डलवाने के लिए आए थे। इस दौरान जब उन्होंने अपने ट्रैक्टर और ड्रम में तेल डलवाया तो वह कम मिला। इसके बाद किसानों ने इसका विरोध जताया। किसानों को मिले ईंधन की जांच की गई तो उसमें 6 लीटर की कमी मिली। हंगामे को देखते हुए पुलिस को भी बुलाया गया। गांव खातीवास निवासी किसान मोनू व पंकज ने बताया कि उसके पास 26 लीटर का टैंक है, इसमें 20 लीटर तेल डलवाया गया था। लेकिन जांच के बाद पता चला किया इसमें केवल 13 या 14 लीटर तेल ही आया है। वहीं पेट्रोल पंप संचालक ने कहा कि तकनीकी कारण से माप में खामी मिली है, किसानों को पूरा तेल दे दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यदि मामले में शिकायत दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें