गांव घसौला के खेतों में शनिवार को सिंचाई के लिए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव घसौला निवासी 44 वर्षीय संजीत के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर दादरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। मिली जानकारी के अनुसार संजीत खेती बाड़ी का काम करता था। वह शनिवार को सुबह करीब 10 बजे खेतों में सिंचाई के लिए गया था। बार बार संजीत के पास कॉल करने पर भी उसने फोन नहीं उठाया तो भाई मंजीत खेत में पहुंचा। वहां पर बने कमरे में संजीत मृत अवस्था में पड़ा था। करंट से उसका हाथ जल गया था। जांच अधिकारी एचसी मुकेश ने बताया कि मृतक के भाई मंजीत के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। संजीत शादीसुदा था और एक 10 साल के बेटे का पिता था।