फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बीएसएफ जवान की राजकीय सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

नवीन दलाल Updated Tue, 12 Aug 2025 04:57 PM IST

गुजरात में ड्यूटी के दौरान दम तोड़ने वाले मिसरी गांव निवासी बीएसएफ जवान वेदपाल की मंगलवार को गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उनकी अंतिम यात्रा में मिसरी समेत आस-पास के गांवों के लोग शामिल हुए। परिजनों से प्राप्त जानकारी अनुसार वेदपाल वर्ष 1989 में बीएसएफ में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती अहमदाबाद में बीएसएफ 21 बटालियन में थी। सोमवार को तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। मंगलवार को उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव मिसरी पहुंची और वहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इकलौते बेटे शशांक ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मेवासिंह की अगुवाई में दिल्ली से बीएसएफ की टुकड़ी दिवगंत जवान को सलामी देने पहुंची। अंतिम संस्कार में बौंदकलां एसएचओ राजकुमार भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि वेदपाल की शादी गीता से हुई थी जो गृहिणी हैं। बेटी शालू शादीशुदा है जबकि बेटा शशांक अविवाहित है। करीब दस सालों से उनका परिवार रेवाड़ी में रह रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें