फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चरखी दादरी में थार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 05:53 PM IST

चरखी दादरी में गांव समसपुर में एनएच 334 पर थार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उसकी पहचान पहचान गांव नौरंबास जाटान निवासी (50) नरेश के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई के बयान पुलिस थार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नरेश अपने परिवार के साथ नजफगढ़ रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने पैतृक गांव नौरंगाबास जाटान आया था। रविवार शाम चार बजे वह बाइक लेकर नजफगढ़ जा रहा था। इसी दौरान जब वह समसपुर में एनएच 152डी के पास पहुंचा थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश बाइक सहित रोड पर गिर गया और उसे काफी चोटें आई। इसके बाद थार चालक भी कुछ दूर आगे गाड़ी को खड़ा करके मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद नरेश का चचेरा भाई जगजीत किसी काम से बहादुरगढ़ जा रहा था। जब वह रास्ते में एनएच पास पहुंचा उसे नरेश रोड पर पड़ा मिला। बाद में उसने साधन का इंतजाम कर नरेश को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची औैर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इससे पुलिस ने कागजी प्रक्रिया की। बाद में टीम ने मौका मुआयना किया और घटना संबंधी सबूत एकत्र किए। वहीं, पुलिस को कुछ दूरी पर एक थार खड़ी मिली और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। मृतक नरेश की एक बेटा व एक बेटी है। वह पहले निजी कंपनी में नौकरी करता था और अब वह खेती करने लगा था। इसके लिए वह समय अंतराल पर घर आता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें