चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम तो बदल दिया लेकिन योजना के तहत काम को ही खत्म कर दिया है। भाजपा सरकार नाम बदलने में विश्वास रखती है काम में नहीं।