सीईटी-2025 के आवेदन को लेकर फर्जी पोर्टल बनाने वाले पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने हरियाणा के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन गोरखपुर और एक-एक आरोपी फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र का है। क्यूआर कोड के माध्यम से यह आरोपी ठगी कर रहे थे। अभी तक पुलिस की जांच में सामने आया है कि 77 लोगों से 22 हजार रुपये की फीस की ठगी गई है।