फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयदीप राठी हत्याकांड: नहर में अवशेषों की तलाश जारी, आरोपियों से पूछताछ तेज

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 12 Jan 2026 12:47 PM IST

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। पांच दिन से कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर का पानी कम कराकर अवशेषों की तलाश की जा रही है। जहां से गोताखोरों को कुछ अवशेष मिले हैं। लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि यह अवशेष किनके हैं। अवशेषों को डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा। सोमवार को आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी का रिमांड समाप्त हो रहा है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर फिर से रिमांड पर ले सकती है। इसके साथ ही पहले जेल गए चार आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाना है। जयदीप राठी की 27 दिसंबर को अगवा कर हत्या कर दी गई थी। उसी समय से पुलिस लगातार हत्याकांड की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने चार जनवरी को आरोपी जसवंत उर्फ जस्सी को यमुनानगर के चाहरवाला गांव से गिरफ्तार किया था। जस्सी से पूछताछ के बाद जयदीप ही हत्या होने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी थी। पूछताछ में जस्सी ने बताया था कि उसने अपनी साथी जलजीत उर्फ भोला व गुरदर्शन के साथ मिलकर जयदीप की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव को जलाकर कुरुक्षेत्र की नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था। पांच जनवरी को पुलिस ने आरोपी जस्सी को अदालत में पेश कर आठ दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। इसके साथ ही पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। पांच दिन से लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन में नहर के पानी को कम जयदीप के शव के अवशेष तलाश किए गए हैं। जिसमें पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस की तलाश पूरी नहीं हुई है। पुलिस ने जस्सी और दूसरे आरोपी गुरदर्शन से एक साथ पूछताछ की गई। घटनास्थल की निशानदेही कराने से लेकर कई भौतिक साक्ष्य जुटाए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें