गांव धनाना की बॉक्सर बेटी प्रिया एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्डन गर्ल बनी है। प्रिया का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। प्रिया ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। खास बात ये है कि प्रिया ने हर मुकाबला विश्व विजेता प्रतिद्वंद्वियों को एकतरफा हराया है। प्रिया घणघस ने कहा कि ओलंपिक में विजेंद्र सिंह बॉक्सर के मेडल से प्रेरित होकर 2016 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया। परिवार का पूरा सहयोग मिला और कोच के गुर से ये गोल्ड मेडल जीता। प्रिया ने कहा कि अब वो इसी साल होने वाले कॉमनवेल्थ, एशियन तथा 2028 के ओलंपिक खेलों में देश को गोल्ड दिलाने के लिए पसीना बहाएंगी।