फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में एसपी के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर गधे को न्याय दिलाने का धरना समाप्त

गधे के साथ कथित पशु क्रूरता के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। गो रक्षा समिति एवं अन्य प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सोमवार शाम भिवानी एसपी ने उन्हें बुलाकर मामले में संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार एसपी ने कहा कि पशु क्रूरता के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पशु क्रूरता और काउ सेल से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए विशेष इंस्पेक्टर की नियुक्ति का भी आश्वासन दिया गया है। इंस्पेक्टर अमरजीत ने बताया कि पुलिस प्रशासन, अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों को पशु क्रूरता के मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पशुओं के साथ क्रूरता करता है तो शिकायत मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जरूरत पड़ने पर सहायता के लिए अपना नंबर उपलब्ध कराने की बात भी कही। गो रक्षा समिति के अध्यक्ष संजय परमार ने एसपी के आश्वासन पर संतोष जताते हुए कहा कि गधे के मामले में मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं के साथ अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद है। एसपी के ठोस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें