फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अक्तूबर को इंडिया गठबंधन निकालेगा रोष मार्च

भिवानी। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस की ओर से इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस के साथ सीपीआई और सीपीआईएम के नेताओं ने भाग लिया। बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों, लोकतंत्र और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का महत्वपूर्ण संस्थान है और उसकी कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते हैं तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और उद्योग एवं निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता बताई। कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने बताया कि 8 अक्तूबर को क्राउन प्लाजा से लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा में 8 अक्तूबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च के तहत होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें