प्रेक्षा विहार में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित मेगा रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत शिविर का आयोजन किया। सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अणुव्रत समिति के विशेष सहयोग से आयोजित इस शिविर में शहर के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। परिषद की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवरतन गुप्ता ने रिबन काटकर किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान ही सर्वोत्तम दान है और इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। शिविर की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र जैन ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे इन शिविरों के माध्यम से एक नया रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है।