फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दशहरा उत्सव के लिए मार्ग पर टहनियों की शुरू की छंटाई

रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्सव स्थल को सजाया जा रहा है वहीं रास्ते में पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम भी शुरू किया गया है। दशहरा उत्सव के लिए पूरे मार्ग पर लाइटों की लड़ियां लगाई जाएंगी। इसी के लिए पेड़ों की टहनियों को हाईड्रोलिक मशीन के जरिए हटाया जा रहा है। इस काम में नगर परिषद के कर्मचारी भी लगाए गए हैं, जो पेड़ों की टहनियों को बिजली तारों के आसपास से हटाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान रेलवे रोड की बिजली आपूर्ति भी दिनभर बंद रखी गई। सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसैन रामलीला कमेटी की तरफ से 100 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें