बहन और भाई के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन पर बहनों ने वीरवार को बाजारों में राखियों की खरीददारी की वहीं शहर के सराय चौपटा बाजार, घंटाघर बाजार, किरोड़ीमल मंदिर बाजार में लोगों की भीड़ जुटी। राखियों की स्टॉलों से लेकर मिठाईयों की दुकान पर त्यौहार की रौनक नजर आई। महिला माया, कमला, स्नेहा, कोमल ने कहा कि वह अपने भाई के लिए रक्षा बंधन पर हर साल मायके जाती है। भाई की कलाई पर बांधने के लिए वह अपनी मनपसंद राखी खरीदती है। वहीं मिठाईयों की दुकान पर भी मिष्ठान खरीदने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। महिलाओं ने बताया कि मिठाईयां और राखी पिछले साल के मुकाबले महंगी हैं, लेकिन ये महंगाई बहन और भाई के प्यार को कम नहीं कर पाएगी। वहीं बाजार में सुबह से ही भीड़ जुटी वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए।