प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद ना केवल ठंड बढ़ी है बल्कि सुबह के समय हल्की धूंध का भी आगाज हो गया है। शनिवार की सुबह खेतों में सूर्य की किरण के साथ हल्की धूंध दिखाई दी। सुबह और शाम का तापमान में भी अब चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्तूबर के मध्य में ही सुबह शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि ये मौसम बदलाव लोगों की सेहत पर भी बुरा असर डाल रहा है। जिले में शनिवार सुबह को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम मुख्य रूप से साफ व शुष्क रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में हल्की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। संवाद