फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा ने सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक, पर्यावरण संरक्षण व युवा सशक्तिकरण पर मंथन

भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा ने रविवार को भिवानी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीरेंद्र बडख़ालसा ने कहा कि युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें। इसके लिए उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल के आधार पर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। युवा उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन संगठनों के सहयोग से जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज कल्याण से जुड़े अभियानों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में उन्होंने सोनीपत के दादा खुशहाल सिंह दहिया के सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बडख़ालसा ने सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता के अभियानों को गति मिल सकती है। इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें