फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतीकात्मक रूप से ज्ञानेश कुमार को लगाई हथकड़ी

भिवानी। भिवानी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार को बेड़ियों में जकड़ कर मारते पिटते जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी ने कहा कि राहुल गांधी तीन साल से कह रहे हैं कि प्रजातंत्र गला घोंट कर संविधान खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकारें वोट चोरी से बनी हैं। फौजी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं, ज्ञानेश कुमार को एक दिन जेल जाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कुर्सी के लिए श्रीलंका व बांग्लादेश जैसे हालात बना दिये। फौजी ने कहा कि ⁠ज्ञानेश गड़बड़ी ना करता तो आज राहुल गांधी देश के पीएम होते और हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार होती। ⁠जिला ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग का काम प्रजातंत्र की रखवाली करना होता है, लेकिन चीफ ईसी ने गोरखधंधे से एकतरफा काम कर अपने रोल को कंप्रॉमाइजड किया है। अनिरुद्ध ने कहा कि इससे बड़ा अपराध देश में और कोई नहीं हो सकता। ⁠ये सीईसी देशद्रोह है, इसे गिरफ्तार किया जाए। जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि तानाशाह सरकार ने चुनाव आयुक्तों पर कार्रवाई ना होने का कानून बनाया है। अब सभी को पता चल गया कि इसके पीछे मंशा क्या थी। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर पूछा जाए कि इन पर किसका और कब से दबाव था। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें