स्थानीय भीम स्टेडियम में नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित करना था। भाजपा के जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने नशा मुक्त समाज-नशा मुक्त राष्ट्र का संदेश देते हुए दौड़ लगाई। मैराथन को रवाना करते हुए विरेंद्र कौशिक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है।