फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नगर परिषद कार्यालय में लगी विकास योजनाओं की स्टॉलें विधायक घनश्याम सर्राफ ने सेवा सेतू शिविर में किया स्टॉलों का निरीक्षण

भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में सेवा सेतु शिविर में 19 विभागों की स्टॉलें लगे जिनमें लोगों को जागरूक करने के लिए कर्मचारी भी मौजूद रहे। मगर शिविर के दूसरे दिन स्टॉलों पर लोग नदारद रहे। वीरवार सुबह 10 बजे से ही स्टॉलों पर कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया। परिवार पहचान पत्र, ग्रामीण रोजगार, बैंक ऋण, सौर ऊर्जा, सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अन्य संबंधित सरकारी योजनाओं की स्टॉलें लगी। इसमें खासकर लाडो लक्ष्मी योजना, रेडक्रॉस से जुड़ी योजनाओं और बागवानी विभाग की स्टॉलें प्रमुख रही, जिसमें लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की राह आसान करने का दावा किया गया। दिनभर नगर परिषद गलियारे में कर्मचारी कंप्यूटर और योजनाओं से जुड़े जागरूकता पंपलेट लेकर बैठे रहे, मगर कई स्टॉलों पर तो दिनभर में एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा, जबकि कुछ स्टॉलों पर लोगों ने रुझान दिखाया। शिविर के दूसरे दिन विधायक घनश्याम सर्राफ पहुंचे। जिन्होंने फोटो स्टॉलों का अवलोकन करने के दौरान फोटो भी खिंचवाया। मगर विधायक के लौटने के साथ ही उनके साथ जुटे लोग भी चले गए। हालांकि विधायक इस मौके पर 15 से 20 मिनट रुके। उन्होंने स्टॉलों पर बैठे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए, लेकिन जिन लोगों के लिए ये स्टॉलें लगी तो उनका कर्मचारी दिनभर इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें