फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की खामियों के विरोध में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना

मयूर शर्मा Updated Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST

भिवानी। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले नए सॉफ्टवेयर एवं डीसीएस में आ रही कमियों और खामियों के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान पटवारियों और कानूनगो ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। पटवारी और कानूनगो ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस में कई प्रकार की तकनीकी कमियां हैं, जिसके कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन खामियों का सीधा असर आम जनता पर भी पड़ रहा है और भविष्य में जनता तथा कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को सरल बनाने के बजाय यदि सॉफ्टवेयर में कमियां बनी रहती हैं तो इससे लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने में परेशानी होगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग की कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि पटवारी-कानूनगो अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें