फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में मौसम में छाया कोहरा, ठंडक का अहसास

भिवानी। सोमवार की सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ। इस दौरान ठंड का भी असास हुआ। दिवाली के बाद बढ़ रहे प्रदूषण के कारण तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ और धुंध छाई। सुबह दस बजे तक हल्की धुंध का असर मौसम में बना रहा। हवा में प्रदूषण का भी असर देखा जा रहा है। भिवानी में एक्यूआई 273 तक पहुंच गया है जो खराब श्रेणी में है। वहीं अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री के आसपास बना है। सुबह का तापमान 14 डिग्री बना रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में सुबह की धुंध छाने से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल मौसम बदलाव और बढ़ रहे प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें