फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने मिलावटखोरी पर की कार्रवाई, चार साल से लंबित फेल सैंपलों पर लिया निर्णरू

सुनील कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 12:25 PM IST

संवाद न्यज एजेंसी भिवानी। भिवानी में लालच के चलते खाने पीने की चीजों, खासकर मिठाईयों में मिलावट करने वाले मिलावटखोरों पर पहली बार प्रशासन का आर्थिक चाबुक चला है। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने 200 से अधिक केसों में 50 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना ठोका है। अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने करीब चार माह से मिलावट के लंबित केसों की सुनवाई कर अब तक करीब 200 केसों में 50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना ठोक दिया है। एडीसी ने बताया कि त्यौहारों के समय मिठाई की मांग बढ़ती है। जिसके चलते कुछ लोग पैसे के लालच में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। एडीसी ने बताया कि जो सालों से लंबित केस पड़े थे, इनमें पनीर, मिठाई, देशी घी व वैजिटेबल ऑयल में मिलावट के ज्यादा केस थे। इसके बाग विद आउट रजिस्ट्रेशन के केस, जिनमें फूड सेफ्टी लाइसेंस ना लेना व रजिस्ट्रेशन ना करना है। वहीं तीसरी तरह के केस मिस ब्रांडिंग के हैं, जिनमें पैकेट पर बैच नंबर ना होना और सामग्री कब बनाई और कब तक प्रयोग होनी है, ये नहीं लिखा होता। संवाद

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें