फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला:उर्जा मंत्री आवास के बाहर पांच घंटे डटे रहे कर्मी, लंबित मांगों का दिया ज्ञापन

सुधीर शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2026 08:58 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन के बैनर तले लगभग 10 हजार बिजली कर्मचारियों ने अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के निवास के बाहर पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। राज्य प्रधान इकबाल चंदाना की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, निजीकरण और पुरानी पेंशन बहाली जैसी लंबित मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इसके बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि अब कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा लेना सरकार को भारी पड़ेगा। वहीं ज्ञापन लेने के बाद उर्जा मंत्री अनिल विज ने 15 दिन के अंदर बैठक बुलाकर लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें