फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में बारिश के जलभराव से निपटने को मेयर प्रतिनिधि को खुद करानी पड़ रही नालों की सफाई

नवीन दलाल Updated Sat, 03 May 2025 12:55 PM IST

मानसून सीजन आने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। हालात ऐसे हैं कि नगर निगम के अधिकारियों ने बारिश से निपटने के लिए कोई एक्शन प्लान ही तैयार नहीं किया। पिछले कुछ दिनों से नालों की सफाई के नाम पर दावे किए जा रहे थे मगर शहर के निचले चिन्हित स्थानों पर अभी भी वही स्थिति है। शनिवार को मेयर सैलजा सचदेवा के प्रतिनिधि मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को विभिन्न क्षेत्रों में नालों पर जाकर कर्मचारियों को लगवा कर सफाई करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि अभी भी कई नालों की सफाई का कार्य नहीं हुआ है। शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र में कई स्थानों पर निरीक्षण किया था जहां नालाें गंदगी मिली थी। ऐसा ही चलता रहा तो बारिश में फिर से बुरा हाल हो जाएगा। इसीलिए शनिवार को उन्होंने मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों को बुलवाकर सफाई का कार्य आरंभ कराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें