फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला पटवारी मामले में दो माह बाद दलाल शम्मी भी काबू

नवीन दलाल Updated Fri, 02 May 2025 06:00 PM IST

चार एकड़ कृषि योग्य भूमि के इंतकाल की एवज में 40 हजार रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पटवारी के मामले में दो माह बाद एसीबी ने दलाल को भी काबू कर लिया। 5 मार्च को हुई एसीबी की दबिश के दौरान दलाल शम्मी मौके से फरार हो गया था। तभी से टीम आरोपी की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। शम्मी ने पीड़ित मानकपुर गांव निवासी साहब सिंह से पैसों की डिमांड की थी। बाकायदा एसीबी की टीम को महिला पटवारी के साथ-साथ शम्मी की भी रिकॉर्डिंग मिली थी जिसमें वह पैसों की डिमांड कर रहा था। शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह था पूरा मामला दरअसल, 5 मार्च को मानव चौक के पास से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने दबिश देकर महिला पटवारी रीना को रंगे हाथों काबू किया था। पीड़ित साहब सिंह का आरोप था कि महिला पटवारी रीना ने उसकी खेतीबाड़ी की चार एकड़ जमीन का इंतकाल करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। डेढ़ माह से इंतकाल के लिए चक्कर काटवा रहे थे। दलाल शम्मी की मदद से उसने 40 हजार रुपये लेकर बुलाया था। जैसे ही रिश्वत के पैसे दिए तो टीम ने पटवारी को काबू कर लिया था। पीड़ित साहब सिंह की गांव में ही यह पुश्तैनी जमीन है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें