हिसार जिले के एक निजी स्कूल प्रधानाचार्य जगबीर पन्नू की हत्या के रोष स्वरूप जिले में बुधवार को कई निजी स्कूल बंद रहे। निजी स्कूल संचालक अपने स्टाफ सदस्यों के साथ उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचे। स्कूल संचालकों ने फेडरेशन ऑफ स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष व नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (निसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से स्कूल सुरक्षा एक्ट की मांग की गई।