फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंबाला में देररात्रि जग्गी सिटी सेंटर की पुलिया तोड़ी, जमकर हंगामा

नवीन दलाल Updated Sun, 01 Dec 2024 08:41 AM IST

अंबाला में जग्गी सिटी सेंटर पर देररात्रि जमकर हंगामा हुआ। इसका कारण नगर निगम की कार्रवाई रही। नगर निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ शनिवार रात को जग्गी सिटी सेंटर पहुंची। इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल और जेसीबी का इंतजाम किया था। अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने पर जग्गी सिटी सेंटर का प्रबंधन भी आ गया। उन्होंने अधिकारियों से आने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने आदेश दिखाते हुए बताया कि जग्गी सिटी सेंटर में पार्किंग के पास की पुलिया अवैध है। इसे तोड़ने के निर्देश हैं। इस पर संबंधित स्टाफ ने बताया कि इस पुलिया के लिए कोर्ट ने स्टे दिया है। इस पर कार्रवाई नहीं हो सकती। यहां जमकर हंगामा भी हुआ। अंत में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पुलिया को तोड़ दिया। जग्गी सिटी सेंटर के संचालक सरबजोत सिंह जग्गी ने बताया कि वर्ष 2016 से इस पुलिया का मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने तब ही स्टे दिया था। इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को थी। मगर इससे पहले ही रात्रि को आकर नगर निगम ने कार्रवाई की। उन्हें स्टाफ ने कोर्ट का स्टे दिखाया, मगर उन्होंने नहीं माना। जग्गी ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई आनन-फानन में राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। हमने सोमवार तक का समय मांगा था, मगर नहीं दिया गया। इसके साथ ही कुछ लोगों की गाड़ियां पार्किंग में पार्क थीं तो उन्हें निकालने का समय तक नहीं दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें