फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- बिहार के विधानसभा चुनावों में लहराएगा भारतीय जनता पार्टी का झंडा

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Sep 2025 09:23 AM IST

बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झंडा लहरा चुका है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। लालू यादव को समझाया ऊर्जा मंत्री ने आरजेडी नेता लालू यादव को समझाते हुए कहा कि बिहार में क्या करना है, क्या नहीं करना, यह आरजेडी से पूछ कर नहीं करना है क्योंकि जो तुम्हें (लालू यादव) आता है कि चारा कैसे खाना है, नौकरियां देने के लिए जमीन कैसे अधियानी है, आईसीआरटीसी का घोटाला कैसे करना है और आरजेडी/लालू यादव से ये सब हमने नहीं सिखना है और न ही लोगों को सीखने देना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को कांग्रेस-आरजेडी ने अपने मंचों से गालियां दिलवाने को जो काम किया है, उसके लिए बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। केजरीवाल दिन को सोते, रात को जागते हैं केजरीवाल के बारे में विज ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब से केजरीवाल की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी गई है, तब से ये दिन को सोते हैं और रात को जागते है। उन्होंने कहा कि यदि ये दिन को जागते होते तो इन्हें मालूम होना चाहिए कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पंजाब में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं और हर संभव मदद पंजाब में पहुंचाई जा रही है। विज ने कहा कि पंजाब के जिन क्षेत्रों में एनडीआरएफ चाहिए, वहां एनडीआरएफ भेजी जा रही है, जहां एसडीआरएफ चाहिए, वहां एसडीआरआफ भेजी जा रही है। यदि सेना की जरूरत पड़ी है तो सेना को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भेदभाव नहीं करती है क्योंकि हमारा नारा है कि सबका साथ-सबका विकास।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें