फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेंद्र हुड्डा खुड्डे लाइन लगे हुए हैं-विज

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Sep 2025 06:39 PM IST

कोलकाता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक तीर से दो निशाने लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था, तो ऐसे ही अब ममता बनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है। विज ने कहा कि ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुड्डे लाइन लगे हुए हैं और यही हाल ममता बनर्जी का होने वाला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें