फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामाजरा में नदी पर मार्किंग करेगा नहर विभाग, किसान बोले देंगे धरना

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 26 May 2025 09:51 PM IST

अंबाला के हेमामाजरा गांव में मारकंडा नदी पर पटरी बनाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई। जिसमें अधिकारियों ने किसानों को कहा कि मंगलवार को पटरी बनाने के लिए मार्किंग होगी। इसके बाद अस्थाई बांध का निमार्ण कार्य शुरू किया जाएगा। किसानों ने इस फैसले पर हामी तो भर ली है। मगर किसानों का कहना है कि अगर इस बार भी समाधान जल्दी नहीं हुआ तो सिंचाई विभाग के कार्यालय में धरना देंगे। बैठक में मौजूद किसानों ने कहा कि हेमामाजरा में मारकंडा नदी पर पटरी बनाने के लिए दो सालों का समय लग गया। जबकि काफी समय पहले ही अधिकांश औपचारिकताएं पुरी हो चुकी है। इसके बावजूद पटरी बनाने में लेट लतीफी की जा रही है। जबकि बरसाती सीजन बिल्कुल नजदीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें