फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद सीमा और कटिंग के विरोध में अंबाला में फूटा किसानों का गुस्सा, हिसार हाईवे जाम किया

अंबाला शहर में अनाज मंडी के बाहर किसानों का गुस्सा शनिवार को आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसानों ने अनाज मंडी के सामने हिसार रोड पर जाम लगा दिया। किसान सड़क के बीचों बीच बैठ गए। वहीं पर लंगर चखना शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि धान की खरीद को 35 क्विंटल किया जाए। इसके साथ ही अनावश्यक कटिंग न की जाए। इससे पहले सुबह किसान सिटी की अनाज मंडी में एकत्रित हुए थे। यहां पर अधिकारियों से बात भी हुई मगर कोई समाधान नहीं निकलने पर किसानों ने हिसार राजमार्ग को जाम कर दिया। इससे पहले किसानों ने प्रशासन को 15 और 16 अक्तूबर तक उनकी मांगों का समाधान करने का समय दिया था। इसके बाद समाधान न होने पर 17 अक्तूबर को उन्होंने प्रदर्शन का फैसला लिया था। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता जल सिंह ने बताया कि सरकार के साथ उनकी पूर्व में 10 और 11 अक्तूबर को लंबी बैठकें हुईं थीं। इन बैठकों में किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा था, लेकिन प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन या राहत नहीं मिलने से किसानों में भारी निराशा और आक्रोश है। किसानों का कहना है कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें